फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sona Comstar: संजय कपूर की पत्नी प्रिया होंगी गैर-कार्यकारी निदेशक; सोना कॉमस्टार के शेयरधारकों ने दी मंजूरी

Sat, 26 Jul 2025 03:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sona Comstar: सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने नियामकीय फाइलिंग में बताया है कि शेयरधारकों ने 25 जुलाई को वार्षिक आम बैठक में पूर्व अध्यक्ष संजय कपूर की पत्नी प्रिया की गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
संजय कपूर, प्रिया सचदेव कपूर। - फोटो : एएनआई/एक्स/संजय कपूर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहनों के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड यानी सोना कॉमस्टार के शेयरधारकों ने प्रिया सचदेव कपूर को जरूरी बहुमत के साथ गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने नियामकीय फाइलिंग में कहा कि शेयरधारकों ने 25 जुलाई को वार्षिक आम बैठक में पूर्व अध्यक्ष संजय कपूर की पत्नी प्रिया की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

प्रिया को 23 जून, 2025 से गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय निधन हो गया था। उनके निधन के बाद, कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से 23 जून, 2025 को जेफरी मार्क ओवरली को अध्यक्ष नियुक्त किया था।
विज्ञापन


संजय की मां और सोना समूह की पूर्व अध्यक्ष रानी कपूर ने 24 जुलाई को बोर्ड को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि जब परिवार पिछले महीने संजय की मौत पर शोक मना रहा था, कुछ लोगों ने नियंत्रण छीनने और पारिवारिक विरासत हड़पने के लिए इसे उपयुक्त समय के रूप में चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें