एक जुलाई से लगातार रेलवे के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ये सभी नियम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बदले जा रहे हैं। रेलवे की घोषणा के अनुसार इन नियमों का पालन हुआ तो रेल यात्रा का ट्रेंड की बदल जाएगा। वेटिंग की टिकट होने पर भी टेंशन नहीं होगी। वेटिंग को कंफर्म टिकट में बदलना रेलवे की जिम्मेदारी होगी। जाने क्या क्या होंगे बदलाव।
तत्काल बुकिंग के समय में होगा परिवर्तन
तत्काल बुकिंग के समय में परिवर्तन किया जाएगा। जिसके तहत एसी क्लास में तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह दस बजे से 11 बजे तक। जबकि स्लीपर क्लास के टिकट 11 से 12 बजे तक बुक होंगे।
तत्काल पर मिलेगा 50 फीसदी रिफंड
तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर एक जुलाई से 50 फीसदी रिफंड मिलेगा। अभी तक तत्काल टिकट रिफंड कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलता है।
स्थानीय भाषाओं में मिलेंगे टिकट
टिकट अभी तक अंग्रेजी और हिंदी में ही प्रिंट होते हैं। लेकिन अब हिंदी और अंग्रेजी के अलावा स्थानीय भाषाओं जैसे बांग्ला, तेलगु, मलयालम, कन्नड़ आदि भाषाओं में भी मिलेंगे।