Mumbai Airport: मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने 18-19 दिसंबर, 2024 के दौरान सोने की तस्करी के दो मामलों को पकड़ा। अधिकारियों ने कुल 2.073 किलोग्राम 24 कैरेट सोना जब्त किया, जिसे नए तरीकों से तस्करी किया गया था। वित्त मंत्री ने इस कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के अधिकारियों की तारीफ की है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय (सीएसएमआई) हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारियों की तारीफ की है। वित्त मंत्री ने कस्टम अधिकारियों की सतर्कता और 1.48 करोड़ रुपये मूल्य के 2 किलोग्राम से अधिक तस्करी किए गए सोने को सफलतापूर्वक जब्त करने के लिए सराहना की। मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मुंबई कस्टम की मेहनत की सराहना करती हूं। बहुत बढ़िया।"
विज्ञापन
मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने 18-19 दिसंबर, 2024 के दौरान सोने की तस्करी के दो मामलों को पकड़ा। अधिकारियों ने कुल 2.073 किलोग्राम 24 कैरेट सोना जब्त किया, जिसे नए तरीकों से तस्करी किया गया था।
मुंबई कस्टम्स ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "18-19 दिसंबर 2024 को, मुंबई के एसएमआई एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने 2 मामलों में 1.48 करोड़ रुपये मूल्य का 2.073 किलोग्राम सोना जब्त किया। सोना यात्री ने अपने शरीर में छिपा रखा था और दूसरे मामले में एक एयरपोर्ट कर्मचारी से सोना बरामद हुआ, जिसे एक ट्रांजिट यात्री ने सौंपा था। 02 लोगों को गिरफ्तार किया गया है"।
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट कस्टम टीम ने ऐसे मामलों से निपटने में लगातार सतर्कता और दक्षता का प्रदर्शन किया है, जिससे भारत के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक पर वैध संचालन सुनिश्चित करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।