फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIP: मासिक निवेश 23 हजार करोड़ के पार; लार्ज, स्मॉल और मिडकैप में कमी से इक्विटी फंड में नौ फीसदी गिरावट

Sat, 10 Aug 2024 05:44 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

देश में इस बार मासिक एसआईपी रिकॉर्ड 23 हजार करोड़ के पार पहुंच गया है। हालांकि इस दौरान लार्ज, मिड और स्माल कैप के निवेश में करीब नौ फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
Investment - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इक्विटी म्यूचुअल फंड में जुलाई में 9 फीसदी निवेश घटने के बावजूद सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी में निवेश रिकॉर्ड 23,000 करोड़ के पार 23,332 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जून में 21,262 करोड़ रहा था। इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम और फोकस्ड फंड को छोड़कर सभी स्कीमों में पैसा आया है। पूरे उद्योग में जुलाई में 1.9 लाख करोड़ निवेश आया है। जून में 43,637 करोड़ था।
विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक, म्यूचुअल फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) जुलाई में रिकॉर्ड 64.69 लाख करोड़ रहा है। जून में 60.89 लाख करोड़ था। लार्ज कैप, स्मॉल कैप और मिडकैप में निवेश घटने से इक्विटी फंड में निवेश 9 फीसदी घटकर 37,113 करोड़ रहा है। सेक्टोरल फंड में 18 फीसदी घटकर 18,386 करोड़ रहा है।

डेट की 16 श्रेणी में से 12 में निवेश
डेट में निवेशकों का रुझान बना हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में कुल 16 श्रेणी में से 12 में निवेश आया है। जिन चार श्रेणी में निवेश घटा है, उनमें मीडियम ड्यूरेशन, क्रेडिट रिस्क, बैंकिंग एंड पीएसयू फंड और गिल्ट फंड शामिल हैं। इस दौरान इक्विटी फंड में लगातार 41वें महीने भी अच्छा निवेश आया है।
विज्ञापन


लिक्विड में सर्वाधिक पैसा आया
लिक्विड फंड में जुलाई में सबसे अधिक 70,060 करोड़ रुपये आए हैं। जून में इसमें से 80,354 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। मनी मार्केट में 28,738 करोड़ रुपये आया है। मल्टीकैप में 7,084 करोड़, फ्लैक्सीकैप में 3,052 करोड़, लार्ज एवं मिडकैप में 2,622 करोड़ और वैल्यू में 2,170 करोड़ रुपये आए हैं।

गोल्ड ईटीएफ में निवेश उच्च स्तर पर पहुंचा
कुल 17 गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ में 1,337.35 करोड़ का शुद्ध निवेश हुआ। पिछले साल की समान अवधि के 456 करोड़ से 193 फीसदी ज्यादा है। इस साल गोल्ड ईटीएफ में अभी तक सिर्फ अप्रैल में निकासी दर्ज की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें