सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की मंगलवार से शुरू हुई तीन दिवसीय नई दिल्ली यात्रा के दौरान भारत और सिंगापुर के बीच नौवहन, नागरिक उड्डयन और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के लिए पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के रूप में वोंग की पहली भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच मूलभूत पूरकताओं के आधार पर द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर विचार करना होगा।
महाराष्ट्र के कंटेनर टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन
सिंगापुर भारत में निवेश का प्रमुख स्रोत
आंकड़ों के अनुसार, सिंगापुर भारत में निवेश का एक प्रमुख स्रोत है। 2014 से अब तक सिंगापुर का निवेश 175 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इसमें कोविड के बाद की अवधि में 60 अरब डॉलर का निवेश शामिल हैं। पिछले वर्ष सितम्बर में प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान भारत-सिंगापुर संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था।
भारत-सिंगापुर संबंधों की 60वीं वर्षगांठ
वोंग के साथ उनकी पत्नी भी आएंगी भारत
वोंग के साथ उनकी पत्नी भी रहेंगी साथ ही, एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। इसमें कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। पीएम वोंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर और कई अन्य केंद्रीय मंत्री प्रधानमंत्री वोंग से मुलाकात करेंगे।