फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के किराये में करें बैंकाक की सैर, भारतीयों के लिए वीजा भी हुआ फ्री

Tue, 18 Dec 2018 05:38 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नववर्ष में दिल्ली से गोवा तक के विमान के किराये में आप यहां से बैंकाक तक की सैर कर सकते हैं। ऐसा संभव हुआ है सिंगापुर एयरलाइन और नॉक एयर की कम किराये वाली विमानन कंपनी नॉकस्कूट की दिल्ली-बैंकाक सेवा शुरू करने से।

विज्ञापन


खर्च करने होंगे केवल इतने रुपये

इसकी पहली उड़ान बुधवार, 19 दिसंबर 2018 को शुरू हो रही है। नॉकस्कूट के डिप्टी सीईओ गियाम मिंग ने मंगलवार को यहां बताया कि सेवा की शुरूआत में 7200 रुपये (99 डॉलर) के प्रोमोशनल किराये की घोषणा की गई है। यह 19 दिसंबर 2018 से 30 मार्च 2019 तक की यात्रा के लिए वैध है। इसके लिए 31 दिसंबर 2018 तक बुकिंग करवानी होगी। इसमें सभी तरह के कर सरचार्ज भी शामिल हैं। 

नहीं लेना पड़ेगा वीजा

उल्लेखनीय है कि नव वर्ष के अवसर पर दिल्ली से गोवा के लिए यदि दिन में किसी उड़ान का टिकट लेते हैं तो औसतन साढ़े सात हजार रुपये का किराया चुकाना पड़ रहा है। इस अवसर पर दिल्ली में थाइलैंड के राजदूत चुतिनतोर्न गोंगसक्दी ने बताया कि इस समय भारतीय नागरिकों को थाइलैंड में वीजा की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


थाई सरकार ने भारतीय पासपोर्ट धारकों को एक दिसंबर 2018 से 31 जनवरी 2019 तक के लिए नि:शुल्क वीजा देने का फैसला किया है। वहां आम दिनों में वीजा शुल्क 2000 बह्त या 4350 रुपये देना पड़ता है। अभी पर्यटकों को इसका भुगतान नहीं करना होगा। ऐसा फैसला भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए किया गया है।

नॉकस्कूट सिंगापुर एयरलाइंस के 100 फीसदी स्वामित्व वाले स्कूट और थाइलैंड के नॉक एयर के बीच का संयुक्त उपक्रम है।

भारत के अलावा यह देश शामिल

थाईलैंड टूरिज्म ने जिन देशों के नागरिकों के लिए इस सुविधा को बढ़ाया है उनमें भारत सहित 21 देश शामिल हैं। जिन देशों को यह सुविधा दी गई है उनमें अंडोरा, भूटान, बुल्गारिया, चीन, साइप्रस, इथियोपिया, फिजी, भारत, कजाकस्तान, लात्विया, लिथुआनिया, मालदीव, माल्टा, पापुआ न्यू गिनी, रोमानिया, सान मारिनो, सऊदी अरब, ताइवान, यूक्रेन और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण ने पर्यटक खर्च में 10 फीसदी की वृद्धि का अनुमान जताया था जो 2.77 ट्रिलियन बह्त रहने की उम्मीद है। प्राधिकरण के अनुसार पिछले साल थाईलैंड में 3.3 करोड़ विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें