फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Signal CEO Resigns: सिग्नल के सीईओ मोक्सी ने दिया इस्तीफा, व्हाट्सएप के को-फाउंडर संभालेंगे जिम्मेदारी

Tue, 11 Jan 2022 02:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Signal's Moxie Marlinspike Quits: सिग्नल के फाउंडर और सीईओ मोक्सी मार्लिंसपाइक ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए बाय-बाय कह दिया है। इस इस्तीफे के बाद व्हाट्सएप के को-फाउंडर ब्रायन एक्टन को अंतरिम सीईओ के तौर पर नियुक्त किया गया है।
 
विज्ञापन
सिग्नल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिग्नल के फाउंडर और सीईओ मोक्सी मार्लिंसपाइक ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए बाय-बाय कह दिया है। इस इस्तीफे के बाद व्हाट्सएप के को-फाउंडर ब्रायन एक्टन को अंतरिम सीईओ के तौर पर नियुक्त किया गया है। ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर ट्वीट के जरिए मोक्सी ने अपने इस्तीफे की जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन


मोक्सी ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह एक नया साल है और मैंने फैसला किया है कि सिग्नल के सीईओ के रूप में खुद को बदलने का यह एक बेहतर समय है। फिलहाल, मोक्सी के इस्तीफे के बाद व्हाट्सएप के को-फाउंडर ब्रायन एक्टन को सिग्नल के अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि एक्टन ने 2009 में वॉट्सएप की शुरुआत की थी। साल 2014 में मेटा प्लेटफॉर्म (फेसबुक) ने वॉट्सएप को खरीदा, जिसके बाद 2017 में ब्रायन एक्टन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि साल 2018 में मोक्सी के साथ एक्टन ने सिग्नल एप की शुरुआत की थी। सिग्नल भी वॉट्सऐप की तरह एक मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है जो कि एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड है। व्हाट्सएप में गोपनीयता संबंधी नियमों के बाद सिग्नल के उपयोगकर्ताओं की संख्या में एकदम से तेजी आई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें