फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी-बचत: त्योहारी सीजन में विशेष मौके का उठाएं लाभ, ये बैंक दे रहे हैं जबरदस्त ऑफर

Mon, 07 Oct 2024 03:49 AM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल भर का सबसे बड़ा त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। बैंकों ने तमाम तरह के ऑफर और डिस्काउंट शुरू कर दिए हैं। ऐसे में आपके लिए पैसा बचाने का एक अच्छा समय है। बैंकों के इन डिस्काउंट और ऑफर की जानकारी देती अजीत सिंह की रिपोर्ट-
विज्ञापन
E-Commerce Sale Strategy - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के मौसम में सबसे पहले नवरात्रि शुरू हो गई है। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और भाई दूज भी नजदीक हैं। हर साल की तरह प्रमुख बैंक जमा, होम लोन और अन्य वित्तीय उत्पादों पर विशेष डील पेश कर रहे हैं। जहां सरकारी बैंकों ने पहले से ही ऑफर की शुरुआत कर दी है, वहीं निजी बैंक भी कमर कस रहे हैं। इस समय बैंकों को कारोबार में बेहतर वृद्धि की उम्मीद रहती है। खासकर होम, कार और पर्सनल लोन में।

विज्ञापन


ये हैं बैंकों के ऑफर: आईसीआईसीआई बैंक 
इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, गहने, फर्नीचर, यात्रा और ई-कॉमर्स सहित अन्य. पर ऑफर है। क्रेडिट, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और कंज्यूमर फाइनेंस का उपयोग कर 40,000 रुपये तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी उठा सकते हैं।

बैंक 31 दिसंबर तक आईफोन-16 की खरीदारी करने पर 5,000 रुपये का कैशबैक दे रहा है। एयरपॉड्स पर 1,500 और एपल वॉच खरीदने पर 2,500 रुपये की बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन


यूनियन बैंक : होम लोन की दर 8.35 फीसदी
यूनियन बैंक सिबिल स्कोर के आधार पर होम लोन 8.35 फीसदी ब्याज पर दे रहा है। किसी और बैंक का लोन यूनियन बैंक में ट्रांसफर करने पर 10,000 रुपये तक के कानूनी और मूल्यांकन शुल्क की नहीं है। प्रोसेसिंग शुल्क शून्य है। 

एसबीआई-एक्सिस बैंक: प्रमुख ब्रांड पर कैशबैक

  • एसबीआई का ऑफर 27 सितंबर से 9 अक्तूबर तक चलेगा। बैंक एपल के उत्पाद खरीदने पर 10,000 रुपये तक छूट दे रहा है। अन्य ब्रांडों में हायर, बॉश, एचपी, एलजी सहित अन्य पर भी छूट मिल रही है।
  • एक्सिस बैंक ने दिल से ओपन सेलिब्रेशन शुरू किया है। बैंक के कार्ड से ई-कॉमर्स, लाइफस्टाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, यात्रा व किराना सामान खरीदने पर छूट। प्रमुख ब्रांडों पर 25 फीसदी तक कैशबैक भी।


बैंक ऑफ इंडिया : एफडी पर ज्यादा ब्याज
बैंक तीन करोड़ से कम के 400 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.45 फीसदी व्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.95 फीसदी और 80 साल से ऊपर वाले जमाकर्ताओं को 8.10 फीसदी ब्याज मिल रहा है। केनरा बैंक होम, गोल्ड व कार लोन आकर्षक ब्याज पर दे रहा है। होम लोन 840 फीसदी और वाहन व गोल्ड लोन 8.70 फीसदी पर मिल रहा है। प्रोसेसिंग शुल्क शून्य।

त्योहार शुरू हो रहे हैं। थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। सस्ते लोन के साथ ज्यादा ऑफर आगे भी आ सकते हैं। हालांकि, आपको कई सारे विकल्प तलाशने चाहिए।- रोशन दीक्षित, निवेश सलाहकार

विज्ञापन

विज्ञापन
Shopping, savings ,banks' special offers during the festive season, festive season, E-commerce
Next
AU ऐप में पढ़ें