सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलने के लिए पेश बिल पर लोकसभा में मंगलवार को भारी हंगामा दिखा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' यानी VB-G RAM G बिल 2025 को स्थापित करने की अनुमति मांगी। इसी दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिल का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि वह इस विधेयक में बदलाव पर अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहती हैं।
भारी हंगामे के बीच बिल का बचाव करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "महात्मा गांधी जी और पंडित दीन दयाल जी का संकल्प था कि जो सबसे नीचे है, उनका कल्याण सबसे पहले किया जाए। सरकार उनकी भावनाओं के अनुसार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। हम रोजगार गारंटी योजना के तहत अब 100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की गारंटी दे रहे हैं।" शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने जवाहर रोजगार योजना का नाम बदला था तो क्या इससे जवाहर लाल जी का अपमान हो गया।"
इससे दौरान, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज लोकसभा में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), VB-G RAM G बिल, 2025 का विरोध किया। उन्होंने कहा, "यह बिल दो दशक पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की जगह लाने का प्रस्ताव है।" उन्होंने कहा कि इस विधेयक में बदलाव करने पर मैं अपनी आपत्ति दर्ज करना चाहती हूं।