फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: 1 फरवरी 2021 के बाद बाजार में एक दिन की सबसे बड़ी उछाल, मार्केट कैप 12.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Mon, 03 Jun 2024 02:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market: शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,777.58 अंक या 3.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,738.89 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। शेययर बाजारों में भारी तेजी के बाद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 12,48,952.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,24,61,833.82 करोड़ रुपये (5.10 लाख डॉलर) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स और बीएसई सेंसेक्स में 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दिखी। बाजार के आंकड़ों के अनुसार दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स 1 फरवरी 2021 के बाद सबसे बड़ी इंट्राडे डे बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंच गए। एग्जिट पोल में भाजपानीत राजग की भारी जीत के अनुमानों के बाद बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स का मार्केट कैप सोमवार को सुबह के कारोबार में 12.48 लाख करोड़ रुपये तक उछल गया। दोपहर 02 बजकर 41 मिनट पर सेंसेक्स 2,424.15 (3.27%) अंकों की बढ़त के साथ 76,386.37 के स्तर पर जबकि निफ्टी 723.90 (3.21%) अंक उछलकर 23,254.60 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

76,738.89 अंकों की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स

इससे पहले बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,777.58 अंक या 3.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,738.89 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। शेययर बाजारों में भारी तेजी के बाद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 12,48,952.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,24,61,833.82 करोड़ रुपये (5.10 लाख डॉलर) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर सोमवार को हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। सोमवार को बैंक निफ्टी पहली बार 50000 के पार पहुंचने में सफल रहा। निफ्टी करीब 700 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

एग्जिट पाेल्स में मोदी सरकार की वापसी के अनुमानों के बाद उछला बाजार

एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे और लोकसभा चुनाव में भाजपानीत राजग गठबंधन को भारी बहुमत मिलने की उम्मीद है। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के फंडामेंटल रिसर्च-इनवेस्टमेंट सर्विसेज के प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, 'एग्जिट पोल के आंकड़े मौजूदा सरकार के लिए काफी मजबूत हैं। कुल मिलाकर यह छोटी और लंबी अवधि में बाजारों के लिए सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि हाल में जारी बेहतर जीडीपी वृद्धि के आंकड़ों से मौजूदा सकारात्मक गति को समर्थन मिलना चाहिए।"

बीते वित्तीय वर्ष में मजबूत विकास दर का भी बाजार को मिला फायदा

मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, इससे देश की स्थिति दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूत हो गई। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ''शुक्रवार को जो जीडीपी आंकड़े आए वे 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ उम्मीद से बेहतर रहे। इससे बाजार को बुनियादी समर्थन मिलेगा।" 

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां हरे निशान पर कारोबार करती दिखीं

सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां हरे निशान पर कारोबार करती दिखीं। पावर ग्रिड, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर सेंसेक्स के शेयरों में सबसे बड़े लाभार्थी रहे। एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो और हॉन्ग-कॉन्ग के बाजार लाभ के साथ कारोबार करते दिखे वहीं जबकि शंघाई में गिरावट रही। शुक्रवार को ज्यादातर अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल घरेलू बाजार में 1,613.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सोमवार को इंडिया VIX में 22% की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें