हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढाव के बाद आखिर में सपाट ढंग से बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 20.96 अंकों की बढ़त के साथ 62.293.64 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 28.65 अंकों की बढ़त के साथ 18,512.72 अंकों पर बंद हुआ।
इनके शेयर उछले, इनके गिरे
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे 1.34 फीसदी की वृद्धि हुई। विप्रो, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। वहीं, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर गिरावट में बंद हुए।
विदेशी बाजार का हाल
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट गुरुवार को बंद रहा।
रुपया आठ पैसे चढ़ा
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को आठ पैसे चढ़कर 81.62 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.69 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.44 के उच्चस्तर और 81.71 के निचले स्तर तक गया। अंत में रुपया आठ पैसे चढ़कर 81.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।