फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट ढंग से बंद हुआ बाजार, सेंसेंक्स 38 अंक टूटा, निफ्टी 17000 पर

Tue, 27 Sep 2022 04:05 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Closing: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर बंद हुए। बाजार ने शुरुआती कारोबार में जो बढ़त हासिल की थी दिन चढ़ते-चढ़ते उसे गंवा दी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में भारी उठापटक के बाद सपाट ढंग से बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 38 अंक टूटकर क्लोज हुआ तो निफ्टी नौ अंकों की गिरावट के साथ 17,007 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार की मजबूत शुरुआत हुई थी। बाजार की शुरुआत में निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयर लाल निशान पर नजर आए।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर बंद हुए। बाजार ने शुरुआती कारोबार में जो बढ़त हासिल की थी दिन चढ़ते-चढ़ते उसे गंवा दी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। मंगलवार के कारोबार इंडसइंड बैंक ने दो प्रतिशत की बढ़त हासिल की जबकि टाटा स्टील सबसे बड़ा लूजर रहा। वहीं अदाणी ट्रांसमिशन के शेयराें में तीन प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। वहीं आईजीएल (Indraprastha Gas Ltd.) के शेयरों में 6.87 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें