फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Pawar: अदाणी के घर पर हुई बैठक के बारे में शरद पवार ने किया खुलासा, बोले- मुझे भाजपा पर नहीं था भरोसा

Fri, 15 Nov 2024 01:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sharad Pawar: शरद पवार ने बताया कि 2019 में अमित शाह के साथ हुई राजनैतिक बातचीत उद्योगपति गौतम अदाणी के घर पर हुई थी। हालांकि, शरद पवार ने यह भी स्पष्ट किया कि अदाणी ने सिर्फ डिनर होस्ट किया था और वे राजनैतिक चर्चा में शामिल नहीं हुए थे। आइए जानें शरद पवार और क्या बोले।
विज्ञापन
शरद पवार। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने तीन साल पहले गौतम अदाणी के घर पर हुए डिनर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इससे पहले उनके भतीजे अजीत पवार ने इस डिनर की चर्चा की थी। पवार ने स्वीकार किया है कि वे गौतम अदाणी के घर पर डिनर के दौरान भाजपा नेता अमित शाह से मिले थे। उस दौरान उनके सहयोगी रहे प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार भी मौजूद थे।
विज्ञापन


पवार ने कहा कि  उनके कुछ सहयोगी बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्होंने दावा किया है कि उनके कुछ सहयोगियों को आश्वासन दिया गया था कि उनके खिलाफ चल रहे केंद्रीय एजेंसियों के मामले वापस ले लिए जाएंगे। पर उन्हें इसका भरोसा नहीं था। एक न्यूज पोर्टल को पवार ने बताया कि उनके सहयोगियों ने उनपर बीजेपी नेताओं से मिलकर यह ऑफर खुद सुनने का दबाव डाला था। इसके बाद ही पवार अमित शाह से मिलने गौतम अदाणी के घर डिनर पर गए थे।

गौतम अदाणी के घर हुई थी बैठक
शरद पवार ने बताया कि 2019 में अमित शाह के साथ हुई राजनैतिक बातचीत उद्योगपति गौतम अदाणी के घर पर हुई थी। हालांकि, शरद पवार ने यह भी स्पष्ट किया कि अदाणी ने सिर्फ डिनर होस्ट किया था और वे राजनैतिक चर्चा में शामिल नहीं हुए थे। इससे दो दिन पहले अजित पवार ने  दावा किया था कि 2019 में बीजेपी और अविभाजित एनसीपी के बीच हुई राजनैतिक बातचीत में गौतम अदाणी भी शामिल थे।
विज्ञापन


शरद के भतीजे अजित पवार ने किया था ये दावा
अजित पवार के अनुसार  यह बैठक दिल्ली में अदाणी के घर पर हुई थी। इस बैठक में अमित शाह, गौतम अदाणी, प्रफुल्ल पटेल, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और शरद पवार मौजूद थे। इसके बाद शरद पवार ने एक इंटरव्यू में कहा कि 2019 में महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी के साथ हुई बातचीत के दौरान वे खुद अदाणी के घर पर डिनर में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें