फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अरबपतियों ने अर्जित की 1.40 लाख करोड़ की संपत्ति, सबसे आगे अंबानी

Tue, 02 Jul 2019 02:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल के शुरुआती छह महीनों में देश के सात बड़े अरबपतियों ने कुल 1.40 लाख करोड़ की संपत्ति अर्जित की है। यह पूरे विश्व में बाजार से अर्जित हुई कुल पूंजी का एक-पांचवा हिस्सा है। इसमें अंबानी से लेकर के अजीम प्रेमजी तक शामिल हैं। 

विश्व के 12वें अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी

ब्लूमबर्ग की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 50 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। अंबानी अब विश्व के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। रिलायंस के शेयरों में 14 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि सेंसेक्स ने इस दौरान केवल नौ फीसदी का इजाफा किया। 

दूसरे नंबर पर रहे अजीम प्रेमजी

एफएमसीजी से लेकर आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के पूर्व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन और एमडी रहे अजीम प्रेमजी ने पिछले छह माह में 3,26,32,27,00,000 रुपये (4.73 बिलियन डॉलर) की संपत्ति अर्जित की। इसके बाद वो विश्व के 44वें सबसे अमीर व्यक्ति हो गए हैं। विप्रो के शेयर इस दौरान 13.6 फीसदी बढ़ गए। 

इन व्यक्तियों की संपत्ति में भी इजाफा

जिन अन्य व्यक्तियों की संपत्ति में भी इजाफा देखने को मिला है उनमें कोटक महिंद्रा बैंक के मालिक उदय कोटक, एचसीएल के शिव नाडर, अडानी समूह के गौतम अडानी, श्री सीमेंट के बेणु गोपाल बांगुर और वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल शामिल हैं।

इनकी संपत्ति में दिखी गिरावट

वहीं दूसरी तरफ स्टील कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल की संपत्ति में 12.91 बिलियन डॉलर कमी देखने को मिली है। इसके अलावा सन फॉर्मा के दिलिप सांघवी (1.07 बिलियन डॉलर), वाडिया समूह के नुस्ली वाडिया (1.04 बिलियन डॉलर) शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें