फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी गतिविधियों में लगातार दूसरे महीने तेजी, नौ महीनों में पहली बार बढ़ा रोजगार

Thu, 03 Dec 2020 02:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेवा क्षेत्र - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय सेवा क्षेत्र में नवंबर में लगातार दूसरे महीने तेजी हुई। इस दौरान नए ऑर्डर मिलने से कारोबारी गतिविधियों में इजाफा हुआ तथा नौ महीनों में पहली बार रोजगार बढ़ा। मासिक सर्वेक्षण 'भारत सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक' नवंबर में लगातार दूसरे महीने 50 अंक के महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर रहा, जो कारोबार में बढ़ोतरी को दर्शाता है। 

विज्ञापन


लॉकडाउन में राहत के बाद मांग में तेजी
हालांकि, यह अक्तूबर के 54.1 से घटकर नवंबर में 53.7 रहा, लेकिन ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि कारोबार में सुधार हो रहा है और कोविड-19 के चलते लगाए गए लॉकडाउन में राहत के बाद मांग तेजी से बढ़ी है। आईएचएस मार्किट के अर्थशास्त्र की संयुक्त निदेशक पॉलीन्ना डी लीमा ने कहा कि भारतीय सेवा क्षेत्र में मार्च से सितंबर तक कोरोना वायरस के चलते गिरावट के बाद सुधार का सिलसिला जारी है। 

कंपनियों ने अतिरिक्त श्रमिकों को काम पर रखा
सर्वेक्षण के मुताबिक सेवा क्षेत्र की कंपनियों ने नवंबर में अतिरिक्त श्रमिकों को काम पर रखा, जो पिछले आठ महीनों के बाद पहली बार देखने को मिला। सर्वेक्षण के मुताबिक कीमतों के मोर्चे पर कच्चे माल की लागत बढ़ने के चलते महंगाई में तेजी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें