फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार: सेंसेक्स 7 और निफ्टी 2 अंक गिरकर बंद

Fri, 03 Mar 2017 04:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर बाजार कमोजरी के बावजूद शुक्रवार के दिन बाजार में कारोबार तो होता दिखा, लेकिन इसके साथ ही दिनभर की धीमी शुरुआत के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 7.34 प्वाइंट गिरकर 28,832.45 पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 2.20 प्वाइंट गिरकर 8897.55 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


आज शेयर मार्केट में छोटे और मझोले कारोबारियों से कोई सहयोग नहीं मिला। एफएमसीजी, ऑटो और बैंक शेयरों में कमोजरी दिखने को मिली। वहीं  रियल्टी, फार्मा और एनर्जी शेयरों से बाजार को बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं बीते गुरुवार निफ्टी 2 साल बाद 9000 के आंकड़े को छूने से चूक गया था।

वैश्विक स्तर पर बाजारों में आई हलचल के चलते इसका असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा। अमेरिका और यूरोपियन मार्केट में कमजोरी के बाद भारत में बाजार का स्तर लाल निशान पर दिखा। इस वजह से घरेलू मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।
विज्ञापन


बता दें कि बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 52 अंकों की गिरावट के साथ 28,790 पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी भी 20 अंकों की गिरावट के साथ 8,880 पर रहा। गुरुवार को भारी 112 अंकों की भारी गिरावट के बावजूद डाओ 21 हजार के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा।

जिन प्रमुख शेयरों में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई उसमें इंफोसिस, आईटीसी, एशियन पेंट्स, टीसीएस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, मारुति, टाटा स्टील, एनटीपीसी, हीरो मोटो, सन फार्मा, एलएंडटी शामिल हैं। वहीं रिलायंस, टाटा मोटर्स, गेल, कोल इंडिया, भारती एयरटेल के स्टॉक में तेजी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें