फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 18,300 पर बरकरार

Tue, 16 May 2023 11:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रुपये ने आज डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त हासिल कर ली। इसके चलते शुरुआती कारोबार में एक डॉलर की कीमत 82.20 रुपये तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार की मंगलवार को शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 146.79 अंकों की गिरावट के साथ 62,198 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी 32 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 18 हजार 366 पर खुला। 
विज्ञापन


एचडीएफसी के दोनों शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों ने मंगलवार को अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और लाल निशान में आ गए। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और आईटीसी को सबसे अधिक नुकसान हुआ। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एशियन पेंट्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ रुपये ने आज डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त हासिल कर ली। इसके चलते शुरुआती कारोबार में एक डॉलर की कीमत 82.20 रुपये तक पहुंच गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें