फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: सपाट शुरुआत के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा, निफ्टी 17000 के पार

Wed, 29 Mar 2023 11:33 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell:
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार की सुबह सपाट शुरुआत के बाद हरे निशान पर कारोबार हो रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में लगभग 200 अंकों की बढ़त दिखी। फिलहाल सेंसेक्स 107.28 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 57,721.00 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 45.30 (0.27%) अंकों की बढ़त के साथ 16,998.35 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि एशियाई शेयरों में मजबूती दिखी। एशियाई बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी दिखी। बुधवार के दिन शुरुआती कारोबार में आरआईएल और अदाणी समूह के शेयरों में बढ़िया एक्शन दिख रहा है। रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की कमजोरी के साथ 82.26 रुपये के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें