फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंकों की बढ़त, निफ्टी 17,400 के ऊपर

Tue, 28 Feb 2023 09:58 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ओपनिंग सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही कुछ गिरावट के साथ खुले। हालांकि, कारोबार बढ़ने के साथ ही दोनों इंडेक्स में तेजी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार के लिए मंगलवार की सुबह थोड़ी राहत भरी रही। ओपनिंग सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही कुछ गिरावट के साथ खुले। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही दोनों में बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स फिलहाल 100 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ 59,300 के पार चला गया है, जबकि निफ्टी 17,400 के स्तर पर है। 
विज्ञापन


किन शेयरों में तेजी?
निफ्टी50 में सुबह ऑटो सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी गई। इनमें बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटकॉर्प, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स टॉप पर रहे। 

किन शेयरों में गिरावट?
जिन कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें अदाणी एंटरप्राइजेज शामिल है। इसके अलावा सिप्ला, अदाणी पोर्ट्स, हिंडाल्को और एचसीएल के शेयर भी नीचे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें