फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत; सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,225 के पार

Tue, 26 Nov 2024 10:01 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स के 30 शेयरों में से इंफोसिस, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील में सर्वाधिक लाभ रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व पिछड़ने वालों में शामिल थे। आइए जानें शेयर बाजार का हाल।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजा विदेशी फंड प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच मंगलवार के शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त जारी रही। लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 372.51 अंक चढ़कर 80,482.36 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 121.4 अंक चढ़कर 24,343.30 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन

इंफोसिस-टाटा स्टील में तेजी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी पिछड़े

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से इंफोसिस, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील में सर्वाधिक लाभ रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व पिछड़ने वालों में शामिल थे।

पिछले कई दिनों से जारी बिकवाली के बाद सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने खरीदारी की। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 9,947.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग में तेजी रही, जबकि सियोल और टोक्यो में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।
विज्ञापन

ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत बढ़कर 73.26 डॉलर प्रति बैरल पर

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत बढ़कर 73.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को बेंचमार्क शेयर सूचकांक में तेजी आई, जिसमें भाजपा द्वारा महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन करने, रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीतने और पार्टी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को भारी जीत दिलाने से मदद मिली।

सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 992.74 अंक या 1.25 प्रतिशत बढ़कर 80,109.85 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 314.65 अंक या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 24,221.90 अंक पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें