फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 80 अंक फिसला, निफ्टी 23700 के करीब

Wed, 26 Jun 2024 09:38 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 40 अंकाें की बढ़त के बाद कमजोर पड़ा दिखा। वहीं निफ्टी भी बाजार खुलने के दौरान 23700 का स्तर पार कर गया पर जल्द ही इस मनोवैज्ञानिक स्तर से फिसल गया। शुरुआती कारोबारी सत्र में मजगांव डॉक के शेयर छह प्रतिशत तक उछले जबकि वेदांता के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट दिखी।
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार की उछाल के बाद बुधवार को सुस्ती के साथ कारोबार होता दिख रहा है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 40 अंकों की बढ़त के बाद कमजोर पड़ा दिखा। वहीं निफ्टी भी बाजार खुलने के दौरान 23700 के स्तर के पार कारोबार करता दिखा पर जल्द ही इस मनोवैज्ञानिक स्तर से फिसल गया। शुरुआती कारोबारी सत्र में मजगांव डॉक के शेयर छह प्रतिशत तक उछले जबकि वेदांता के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट दिखी। हालांकि बाजार में निचले स्तरों पर फिर खरीदारी दिखी, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर लौट गए। सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर सेंसेक्स 54.48 (0.06%) अंकों बढ़त के साथ 78,092.65 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 4.30 (0.02%) अंक चढ़कर 23,725.60 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें