फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत; सेंसेक्स 48 अंक चढ़ा, निफ्टी 22500 के करीब

Thu, 07 Mar 2024 09:48 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में बाजार अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचने में सफल रहा। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स अपने नए शिखर 74,245.17 पर पहुंचा। वहीं निफ्टी भी पहली बार 22500 का लेवल पार कर गया।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की रिकॉर्ड बढ़त के बाद हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बाजार में सपाट शुरुआत हुई। हालांकि शुरुआती कारोबार में बाजार अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचने में सफल रहा। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स अपने नए शिखर 74,245.17 पर पहुंचा। वहीं निफ्टी भी पहली बार 22500 का लेवल पार कर गया। उसके बाद बाजार में मुनाफावसूली दिखी। सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर सेंसेक्स 82.35 (0.11%) अंकों की गिरावट के साथ 74,048.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 19.65 (0.09%) अंक टूटकर 22,454.40 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। गुरुवार को रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ 82.82 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें