फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 21500 के पार

Mon, 29 Jan 2024 09:40 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell:  बाजार के प्रमुख इंडेक्स सोमवार को अच्छे ग्लोबल संकेतों के बाद हरे निशान पर खुले। सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर सेंसेक्स 0.79% या 565.32 अंकों की बढ़त के साथ 71,251.03 के स्तर पर जबकि निफ्टी 0.85% या 182.21 अंक मजबूत होकर 21,534.80 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में सोमवार को मजबूत खरीदारी दिखी और इससे बेंचमार्क इंडेक्स मजबूत हुए। इससे पहले बाजार के प्रमुख इंडेक्स अच्छे ग्लोबल संकेतों के बाद हरे निशान पर खुले। सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर सेंसेक्स 0.79% या 565.32 अंकों की बढ़त के साथ 71,251.03 के स्तर पर जबकि निफ्टी 0.85% या 182.21 अंक मजबूत होकर 21,534.80 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। बाजार में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में मजबूत खरीदारी दिखी। ओएनजीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर टॉप गेनर के रूप में कारोबार करते दिखे। इससे पहले आखिरी कारोबारी दिन बीते गुरुवार को सेंसेक्स 359 अंक गिरकर 70,700 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें