फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत; सेंसेक्स लाल निशान पर, निफ्टी 21350 के पार

Tue, 26 Dec 2023 10:05 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सुबह करीब 9.22 बजे निफ्टी 28 अंकों या 0.13% की तेजी के साथ 21,377 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स दोनों में पिछले सप्ताह लगभग 0.5% की गिरावट आई, जिससे छह साल में उनकी सबसे लंबी साप्ताहिक जीत का सिलसिला टूट गया क्योंकि कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली की।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के उम्मीद से कम रहने से फेडरल रिजर्व की ओर से अगले साल ब्याज दरों में कटौती किए जाने की अटकलों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 84 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,191 अंक पर कारोबार करता दिखा। सुबह करीब 9.22 बजे निफ्टी 28 अंकों या 0.13% की तेजी के साथ 21,377 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स दोनों में पिछले सप्ताह लगभग 0.5% की गिरावट आई, जिससे छह साल में उनकी सबसे लंबी साप्ताहिक जीत का सिलसिला टूट गया क्योंकि कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें