फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 170 अंक चढ़ा, निफ्टी 19850 के ऊपर

Thu, 23 Nov 2023 09:55 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: अच्छे वैश्विक संकेतों के चलते गुरुवार को बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 66,130 के लेवल पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी 33 अंकों की मजबूती के साथ 19,850 के करीब कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में मजबूती दिखी। अच्छे वैश्विक संकेतों के चलते बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 66,130 के लेवल पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी 33 अंकों की मजबूती के साथ 19,850 के करीब कारोबार करता दिखा। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार को बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में खरीदारी से मजबूती मिली। निफ्टी में बजाज ऑटो 2% की मजबूती के साथ टॉप गेनर के रूप में कारोबार करता दिखा।  इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 92 अंक चढ़कर 66,023 अंकों पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें