फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर ओपनिंग, सेंसेक्स 373 अंक उछला, निफ्टी 19800 के करीब

Wed, 11 Oct 2023 10:03 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ खुले। इस दौरान सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। बुधवार की सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 437 अंक या 0.66% बढ़कर 66,517 पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेडरल रिजर्व के प्रमुख अधिकारियों की नरम टिप्पणियों और तेल कीमतों में स्थिरता के बाद अमेरिकी दरों को लेकर चिंता कम होने से वैश्विक बाजारों को देखते हुए भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ खुले। इस दौरान सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। बुधवार की सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 437 अंक या 0.66% बढ़कर 66,517 पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 120 अंकों या 0.64% की तेजी के साथ 19816 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में से एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, विप्रो और टाटा मोटर्स बढ़त के साथ खुले, जबकि केवल पावर ग्रिड कॉरपोरेशन गिरावट के साथ ओपन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें