फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 350 अंकों की बढ़त के साथ नई ऊंचाई पर, निफ्टी 18850 के पार

Thu, 01 Dec 2022 09:38 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: फिलहाल सेंसेक्स 63500 अंकों के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 18875 अंकों के पार जाकर ट्रेड कर रहा है। फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के बयान के बाद रुपये में मजबूती दिख रही है।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन पॉजिटिव शुरुआत हुई। सेंसेक्स 258 अंकों की बढ़त के साथ 63357 अंकों पर खुला। वहीं निफ्टी 113 अंकों की मजबूती के साथ 18871 अंकों के लेवल पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 350 से अधिक अंकों की बढ़त दिखी है। फिलहाल यह 63500 अंकों के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 18875 अंकों के पार जाकर ट्रेड कर रहा है। फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के बयान के बाद रुपये में मजबूती दिख रही है। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे की मजबूती के साथ 81.07 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। बुधवार को भारतीय करेंसी 81.42 के लेवल पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें