फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 120 अंक चढ़ा, निफ्टी 18650 के ऊपर

Fri, 09 Dec 2022 01:55 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Opening: सेंसेक्स 120 अंकों की बढ़त के साथ 62690 अंकों पर खुला। निफ्टी 53 अंकों की तेजी के साथ 18662 और बैंक निफ्टी 168 अंकों की तेजी के साथ 43765 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबारी में सेंसेक्स 62700 के ऊपर और निफ्टी 18650 के ऊपर कारोबार करता दिख रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर कारोबार होता दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 133.84 अंकों (0.21%) की बढ़त के साथ 62,704.52 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 45.45 अंक (0.24%) चढ़कर 18654.80 अंकों पर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को सेंसेक्स 120 अंकों की बढ़त के साथ 62690 अंकों पर खुला। निफ्टी 53 अंकों की तेजी के साथ 18662 और बैंक निफ्टी 168 अंकों की तेजी के साथ 43765 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबारी में सेंसेक्स 62700 के ऊपर और निफ्टी 18650 के ऊपर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी 43700 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। इक्विटी मार्केट में मेटल्स, PSU बैंक और ऑटो सेक्टर के शेयरों में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, NTPC जैसे शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं जबकि HCL टेक्नोलॉजी, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों पर दबाव दिख रहा है।

विज्ञापन

# डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर खुला रुपया 

  • शुक्रवार को घरेलू मुद्रा रुपया मजबूती के साथ खुला। डॉलर के मुकाबँले यह 12 पैसे मजबूत होकर 82.30 पर ओपन हुआ। गुरुवार को यह 82.42 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं ग्लोबल मार्केट में डाओ जोन्स में 183 अंक यानी 0.55 फीसदी, नैस्डैक में 1.13 फीसदी और S&P 500 में 0.75 फीसदी की तेजी आई। महंगाई में राहत की उम्मीद के बीच डॉलर इंडेक्स 105 के नीचे आ गया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 76.5 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। ग्लोबल मार्केट में सोना 1800 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

# यस बैंक के शेयरों में आया 15 प्रतिशत तक का उछाल 

  • निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक यस बैंक के शेयरों में शुक्रवार के कारोबारी सेशन में तेजी दिखी। जमकर हुई खरीदारी के कारण कंपनी के शेयर दो वर्षों के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। जैसे-जैसे यस बैंक और जेसी फ्लॉवर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के बीच की डील पूरी होने की टाइमलाइन करीब आ रही है, बैंक के शेयरों में तेजी दिख रही है। उम्मीद है कि इस डील को इसी महीने पूरा किया जा सकता है। शुक्रवार (9 दिसंबर 2022) के दिन पेटीएम के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर करीब 15 फीसदी की उछाल के साथ 20.40 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा। यह बीते दो वर्षों में कंपनी के शेयरों की कीमत का उच्चतम स्तर है। दिसंबर महीने में ही यस बैंक के शेयर 19 फीसदी तक चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें