फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 21600 के पार

Tue, 13 Feb 2024 12:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की तेजी दिखी, जबकि निफ्टी 50 अंकों से अधिक का उछाल आया। सुबह 10 बजकर आठ पर सेंसेक्स 317.10 (0.44%) अंकों की मजबूती के साथ 71,377.08 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की तेजी दिखी, जबकि निफ्टी 50 अंकों से अधिक का उछाल आया। सुबह 10 बजकर आठ पर सेंसेक्स 317.10 (0.44%) अंकों की मजबूती के साथ 71,377.08 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 60.41 (0.28%) अंक उछलकर 21,686.45 के लेवल पर करोबार करता दिखा।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टाॅप लूजर्स शेयर ये रहे

पेटीएम के टारगेट में ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी ने की कटौती

पेटीएम के शेयर में मंगलवार (13 फरवरी) को एक बार फिर भारी गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। इस दौरान स्टॉक 7 फीसदी से ज्यादा टूट गए। बीते पांच कारोबारी सेशन में कंपनी के शेयरों में 15 से 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। स्टॉक को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज मैक्वायरी (Macquarie) ने नकारात्मक दृष्टिकोण साझा किया है। ब्रोकरेज फर्म ने पेटीएम की रेटिंग को डाउनग्रेड करते हुए और टारगेट में कटौती की है। ब्रोकरेज ने कंपनी के टारगेट में 58 फीसदी की भारी कटौती की है। पेटीएम पर किसी भी ब्रोकरेज फर्म की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे कम लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें