फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार में बिकवाली हावी, 500 अंकों तक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 17800 के नीचे

Fri, 16 Sep 2022 06:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सेंक्सेक्स शुक्रवार को गुरुवार के स्तर से 341.60 अंक टूटकर 59,592.19 अंकों पर कारोबार कर कर रहा है। वहीं निफ्टी 97.70 अंक फिसलकर 17,779.70 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बाजार में शुक्रवार को एक बार फिर कमजोरी दिख रही है। इस दौरान सेंसेक्स पांच सौ अंकों तक लुढ़क गया है। फिलहाल सेंक्सेक्स कल के स्तर से 341.60 अंक टूटकर 59,592.19 अंकों पर कारोबार कर कर रहा है। वहीं निफ्टी 97.70 अंक फिसलकर 17,779.70 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजार में डाऊ जोंस 173 अंक तो नैस्डैक 167 अंक गिरकर बंद हुआ। फेडेक्स ने इस वर्ष का गाइडेंस वापस ले लिया है माना जा रहा है कि इससे बाजार को झटका लगा है। इससे पहले गुरुवार को भारतीय बाजार में आईटी और दवा कंपनियों के शेयर में बिकवाली देखने को मिली थी। गुरुवार को सेंसेक्स 412.96 अंक या 0.68 प्रतिशत लुढ़ककर 59,934.01 अंक पर बंद हुआ था। वहीं,  निफ्टी भी 126.35 अंक यानी 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,877.40 अंक पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें