शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 81.54 पर पहुंच गया। इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 81.69 पर खुली, फिर अपने पिछले बंद भाव से 16 पैसे की वृद्धि दर्ज करते हुए 81.54 पर पहुंच गई। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 81.70 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के मिनटों के बाद अमेरिकी मुद्रा अपने ऊंचे स्तर से नरम पड़ी है। डॉलर सूचकांक जो छह मुद्राओं के बास्केट की तुलना में 0.23 प्रतिशत गिरकर 105.82 पर आ गया। इसके अलावा, कच्चे तेल की स्थिर कीमत भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित कर रही है।
पेट्रोल-डीजल क्रूड ऑयल
- फोटो : iStock
आईएफए ग्लोबल रिसर्च एकेडमी ने एक नोट में कहा, "गुरुवार की गिरावट के बाद ब्रेंट 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर है, जो कि रूसी क्रूड के लिए प्रस्तावित प्राइस कैप की तुलना में बहुत अधिक और मौजूदा स्तरों से ऊपर था।" वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 प्रतिशत बढ़कर 85.51 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
उधर, LIC के चेयरमैन ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी अपने शेयर बेचकर 40180 करोड़ का मुनाफावसूली करेगी। भारतीय जीवन बीमा निगम की योजना अगले दो वर्षों में नॉन पार्टिसिपेंट बिजनेस का बिजनेस शेयर 9 फीसदी से बढ़ाकर 13 फीसदी करने की है।