फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल की सबसे मजबूत शुरूआत के साथ खुला शेयर बाजार

Thu, 02 Mar 2017 09:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
विज्ञापन
सेंसेक्स
विज्ञापन
अमेरिकी और एशियाई बाजार में आई स्थिरता ने शेयर बाजार में आज एक नई जान फूंक दी। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 133 अंक चढ़कर 29117 के स्तर पर खुला। वहीं 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक, निफ्टी भी 37 अंकों की उछाल के साथ 8983 के अंक पर खुला। बीतें 52 हफ्तों में सेंसेक्स की यह सबसे मजबूत शुरूआत है।
विज्ञापन


इन कंपनियों के शेयर में आया उछाल
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी टाटा मोटर्स के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, गेल, और एचयूएल, के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई।

बता दें कि बुधवार को बीएसई सूचकांक में 241.17 अंक के इजाफे के साथ 28,984.49 पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज, निफ्टी 66.20 अंकों की बढ़त के साथ 8,945.80 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें