फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: भारतीय बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 515 अंक उछला, निफ्टी 17600 के ऊपर बंद हुआ

Thu, 11 Aug 2022 04:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार (11 अगस्त) को सेंसेक्स (Sensex) 515 अंक ऊपर उछल कर फिलहाल 59332.60 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी (NIFTY 50) में भी 125 अंकों की मजबूती दिखी यह 17659 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में गुरुवार को बढ़िया तेजी देखने को मिली। वीकली एक्सपायरी के दिन आईटी, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी के कारण बाजार को मजबूती मिली और इस दौरान सेंसेक्स (Sensex) 515 अंक ऊपर उछल कर फिलहाल 59332.60 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी (NIFTY 50) में भी 125 अंकों की मजबूती दिखी यह 17659 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। 

इससे पहले, वैश्विक बाजारों (Global Markets) में महंगाई से राहत की खबरों के बीच रिकवरी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार तेजी के साथ ढाई महीनों के ऊपरी स्तर स्तर पर पहुंच गए। डाउ जोंस में 535 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली जबकि NASDAQ भी 325 अंक उछल कर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों की बात करें तो SGX NIFTY 200 अंकों के उछाल के साथ 17750 पास के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

डाओ फ्यूचर्स ने 100 अंकों के ऊपर कारोबार किया। कच्चा तेल में हल्की बढ़त के साथ 97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें