फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: दिन के ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली; 440 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 21853 के पार

Fri, 02 Feb 2024 04:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: अंतरिम बजट पेश होने के एक दिन बाद निफ्टी 429.35 अंक उछलकर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 22,126.80 अंक पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,444.1 अंक चढ़कर 73,089.40 अंक पर पहुंचा।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के आखिरी कारेाबारी दिन शेयर बाजार में बंपर उछाल के बाद बिकवाली दिखी। इस दौरान सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से करीब 1000 अंक टूटकर 440.33 (0.61%) की बढ़त के साथ 72,085.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 156.35 (0.72%) अंकों की मजबूती के साथ 21,853.80 के लेवल पर बंद हुआ। इससे पहले भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन शानदार साबित हुआ। बजट के अगले दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुले और सेंसेक्स व निफ्टी ने मजबूती हासिल की। शुक्रवार के कारोबार के दौरान निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स भी 73,427.59 के सर्वकालिक शिखर के करीब पहुंच गया।

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

21,126.80 अंक के अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंचा निफ्टी

इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी की वजह से निफ्टी 50 शुक्रवार को नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। अंतरिम बजट पेश होने के एक दिन बाद निफ्टी 429.35 अंक उछलकर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 22,126.80 अंक पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,444.1 अंक चढ़कर 73,089.40 अंक पर पहुंच गया। वह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 73,427.59 से 338.19 अंक दूर है। शुक्रवार को बाजार आई धुआंधार तेजी से निवेशकों बड़ा मुनाफा हुआ। इस दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में करीब 6 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हो गया। 

निफ्टी के 50 में से 43 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे

शुक्रवार को निफ्टी के 43 शेयर हरे रंग में कारोबार करते दिखे जबकि सात शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। बाजार में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, कोल इंडिया और हीरो मोटोकॉर्प्स के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। वहीं आयशर मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड और ब्रिटानिया इंडस्ट्री के शेयर टॉप लूजर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। दोपहर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, विप्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को सबसे अधिक लाभ हुआ। एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयरों को नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें