फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ; सेंसेक्स 355 अंक चढ़ा, निफ्टी 114 अंक ऊपर

Fri, 17 Mar 2023 06:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock
विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स शुक्रवार को 355.06 (0.62%) अंकों की बढ़त के साथ 57,989.90 अंकों के लेवल पर पहुंचकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 114.45 (0.67%) अंकों की बढ़त के साथ 17,100.05 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान आर इंन्फ्रा के शेयर में छह प्रतिशत की बढ़त दिखी जबकि एचसीएल टेक के शेयर चार प्रतिशत तक चढ़े।

विज्ञापन


# सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 हरे निशान पर बंद हुए

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बीते हफ्ते के दौरान बाजार के प्रमुख इंडेक्स दो प्रतिशत तक टूटे थे। हालांकि सुकून की बात यह रही कि वैश्विक बाजारों में तेजी लौटने से हफ्ते आखिरी दो दिनों में कारोबार का अंत हरे निशान पर हुआ। भारतीय रुपया हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती के साथ 82.56 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन


# ये रहे निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान बैंकिंग, मेटल, आईटी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। निफ्टी में सबसे अधिक मजबूती हासिल करने वाला शेयर एचसीएल टेक रहा। इसमें 3.68 प्रतिशत की बढ़त दिखी। वहीं, दूसरी ओर आयशर मोटर्स और एनटीपीसी के शेयरों में एक-एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप ने दिवालियापन संरक्षण के लिए आवेदन दिया
उधर अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिलिकॉन वैली बैंक की मूल कंपनी एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप ने दिवालियापन संरक्षण के लिए नियामकों के पास आवेदन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें