हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार फिर लाल निशान पर बंद हुए। शुक्रवार को सेंसेक्स 63 हजार के नीचे फिसल गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 18700 के लेवल के नीचे पहुंच गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 259.52 (0.41%) अंकों की गिरावट के साथ 62,979.37 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 105.75 (0.56%) अंक फिसलकर 18,665.50 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में 23 गिरावट के साथ बंद हुए
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों में सात शेयर तेजी के साथ और 23 गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। वहीं पावरग्रिड कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स और स्टेट बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को बाजार में ऑटो और मेटल सेक्टर में बिकवाली के कारण कमजोरी आई। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और ऑयल एंड गेस सेक्टर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

शुक्रवार को बाजार बंद होने के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर