फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बाजार में सुपर फ्राइडे, सेंसेक्स पहली बार 64000 के पार बंद हुआ, निफ्टी भी ऑल टाइम हाई पर

Fri, 30 Jun 2023 05:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: पहली बार सेंसेक्स 64 हजार के पार जाकर 64,718  अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में 800 अंकों की मजबूती आई। निफ्टी भी पहली बार 216 पॉइंट्स मजबूत होकर 19,189 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार के  लिए सुपर फ्रायडे साबित हुआ। मजबूत खरीदारी के बाद सेंसेक्स बीएसई और एनएसई निफ्टी ऑल टाइम हाई पर बंद हुए। पहली बार सेंसेक्स 64 हजार के पार जाकर 64,718  अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में 800 अंकों की मजबूती आई। निफ्टी भी पहली बार 216 पॉइंट्स मजबूत होकर 19,189 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

ऑटो, पीएसयू और आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूती से बाजार ने भरी उड़ान

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स ने जहां इंट्राडे में 64,768 का लेवल टच किया वहीं निफ्टी भी चौतरफा खरीदारी के बाद पहली बार 19,201 के लेवल पर पहुंचा। जुलाई सीरीज के पहले दिन बाजार में बंपर तेजी दिखी। इस दौरान ऑटो, पीएसयू बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी दिखी। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1.26% जबकि एनएसई निफ्टी में 1.14%  की तेजी दिखी। पिछले तीन दिनों में सेंसेक्स में 1800 अंकों की मजबूती आई है।

विलय से पहले एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में उछाल

विलय के महज एक दिन पहले एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी जबरदस्त उछाल दिखा। शुक्रवार को बाजार में कारोबार बंद होने के बाद दोनों कंपनियों की बोर्ड की बैठक में विलय पर अंतिम फैसला होना है। विलय के बाद एक एचडीएफसी बैंक मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक हो जाएगा। शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर दो प्रतिशत की मजबूती के साथ 1705.80 अंकों के लेवल पर पहुंचा। वहीं एचडीएफसी भी 1.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,825.80 रुपये के स्तर पर पहुंचा।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर हरे निशान पर बंद हुए

बाजार में रिकॉर्ड उछाल के बीच निफ्टी के ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी के ज्यादातर इंडेक्स में दिखी मजबूती

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें