सेंसेक्स 629.07 अंक की तेजी के साथ 62,501.69 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 178.20 अंक उछलकर 18,499.35 अंक पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बैंक और आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। रिलायंस के शेयरों में भी उछाल आया। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान इंडिया VIX में चार प्रतिशत की कमी आई। इस दौरान रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 82.58 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
शुक्रवार के कारोबारी सेशन के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
19 मई को समाप्त हुए सप्ताह में देश के फॉरेक्स रिजर्व में आई कमी
देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) 19 मई को समाप्त सप्ताह में 6.052 अरब डॉलर घटकर 593.477 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट ने लगातार दो हफ्तों की वृद्धि को रोक दिया है। इससे पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर बढ़कर 600 अरब डॉलर हो गया था।
सोना 160 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 360 रुपये उछली
कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 160 रुपये की गिरावट के साथ 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी 360 रुपये की बढ़त के साथ 72,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।