फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में बिकवाली; सेंसेक्स 400 अंक कमजोर हुआ, निफ्टी 25150 के नीचे पहुंचा

Fri, 13 Nov 2026 03:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को  318.35 (-0.38%) अंकों की गिरावट के साथ 81,592.66 के स्तर पर बंद हुआ।
  • दूसरी ओर, निफ्टी 160.10 (-0.63%) अंक टूटकर 25,139.25 के स्तर पर पहुंच गया। जानिए हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में क्या हुआ?
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बिकवाली का दबाव दिखा। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयर बाजार में संघर्ष करते दिखे, इसके असर से प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक फिसल गए। 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 318.35 (-0.38%) अंकों की गिरावट के साथ 81,592.66 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 160.10 (-0.63%) अंक टूटकर 25,139.25 के स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 94.24 (प्रोविजनल) पर बंद हुआ।

कैसी रही बाजार की चाल?

सेंसेक्स और निफ्टी के कमजोर प्रदर्शन के बीच बाजार के दिग्गज शेयर भी धराशायी होते दिखे। एमएंडएम और बीईएल के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इस तरह बाजार में बीते तीन दिनों से जारी रैली थम गई। व्यापक बाजार में बिकवाली के दबाव के कारण ऑटो, वित्तीय सेवाओं, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर फर्मा, हेल्थकेयर और मिड स्मॉल हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों ने बाजार के विपरीत रुझान दिखाया जिससे बाजार को अपनी गिरावट थामने में मदद मिली।

बाजार में गिरावट का कारण क्या?

शुक्रवार को शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया। खुदरा महंगाई अक्तूबर में 6.09 फीसदी बढ़ने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अगले माह नीतिगत दरें बढ़ाने की आशंका है। इसी वजह से बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। यह इस माह दोनों प्रमुख सूचकांकों के लिए पहली बड़ी गिरावट है।

विज्ञापन


बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 318.56 अंक या 0.39 फीसदी गिरकर 81,592.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 622.26 अंक या 0.75 फीसदी टूटकर 81,288.75 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी 155.05 अंक या 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 25,144.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी, ट्रेंट और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ में रहे।

महंगाई ने क्यों बढ़ाई चिंता?

अक्तूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09 फीसदी हो गई है। यह भारतीय रिजर्व बैंक की ऊपरी सहिष्णुता सीमा को दो साल में पहली बार पार कर गई। अर्थशास्त्रियों को अगले महीने केंद्रीय बैंक द्वारा नीतिगत दरें बढ़ाने की आशंका है। सितंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महंगाई 5.54 फीसदी थी। खाद्य और पेय पदार्थों, रेस्तरां सेवाओं और परिवहन महंगाई ने अक्तूबर के आंकड़े को बढ़ाया। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य महंगाई अक्तूबर में 8.94 फीसदी पर पहुंच गई, जो पिछले महीने 7.74 फीसदी थी।

बाजार पर किन कारकों का दबाव रहा?

पीएल कैपिटल के विक्रम कासट ने कहा कि बाजार बढ़ती महंगाई, मुद्रा के मूल्यह्रास और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से असहज है। वैश्विक अनिश्चितताएं सतर्कता बढ़ा रही हैं। ऊर्जा की ऊंची कीमतों का कंपनियों के लाभ मार्जिन, खपत और भारत के चालू खाता घाटा पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि महंगाई आरबीआई के दायरे से बाहर जाने से मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीदें कम हो सकती हैं। इससे बाजार में स्थायी सुधार की गुंजाइश सीमित होगी। एनरिच मनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पोनमुडी आर ने बताया कि निवेशकों ने हाल की तेजी के बाद मुनाफा-वसूली की।

वैश्विक बाजार और निवेश का क्या हाल रहा?

मैक्रो इकोनॉमिक मोर्चे पर कच्चा तेल और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में वृद्धि से घरेलू इक्विटी पर दबाव बना रहा। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 7,830.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 95.76 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर रहा। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। जापान का निक्केई 225 सकारात्मक क्षेत्र में रहा, जबकि यूरोप के बाजार मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी इक्विटी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

पेटीएम का शेयर 1900 रुपये प्रति शेयर के पार पहुंचा?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें