फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 741 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,500 के पार

Fri, 31 Jan 2025 04:48 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

लगातार चौथे दिन तेजी के साथ, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 740.76 अंक बढ़कर 77,500.57 पर बंद हुआ। वहीं, दिन के दौरान यह 846.15 अंक उछलकर 77,605.96 तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 258.90 अंक बढ़कर 23,508.40 पर पहुंच गया। आज संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि मजबूत बुनियादी सिद्धांतों, स्थिर निजी खपत के दम पर भारत को 2025-26 में 6.3-6.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इससे पहले, सुबह घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 188.11 अंक बढ़कर 76,947.92 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 68.6 अंक चढ़कर 23,318.10 अंक पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर 86.64 डॉलर पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,582.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें