फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1064 अंक टूटा, निफ्टी 24350 से फिसला

Tue, 17 Dec 2024 03:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ 1,064.12 अंक या 1.30 प्रतिशत टूटकर 80,684.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,136.37 अंक या 1.39 प्रतिशत गिरकर 80,612.20 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 332.25 अंक या 1.35 प्रतिशत गिरकर 24,336 पर आ गया। आइए जानते हैं शेयर बाजार का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी फेड के ब्याज दर निर्णय से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच व्यापक बिकवाली से मंगलवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ 1,064.12 अंक या 1.30 प्रतिशत टूटकर 80,684.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,136.37 अंक या 1.39 प्रतिशत गिरकर 80,612.20 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 332.25 अंक या 1.35 प्रतिशत गिरकर 24,336 पर आ गया।

विज्ञापन


30 शेयरों वाले ब्लू-चिप पैक में सभी कंपनियाँ लाल निशान पर बंद हुईं। भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा पिछड़े। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही। यूरोपीय बाज़ारों में ज़्यादातर कारोबार नकारात्मक रहा। सोमवार को वॉल स्ट्रीट ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुआ।

जानकारों के अनुसार, "यूएस फेड, BoJ (बैंक ऑफ जापान) और BoE (बैंक ऑफ इंग्लैंड) के प्रमुख नीतिगत निर्णयों से पहले सभी क्षेत्रों में व्यापक निराशा है। बाजार पहले ही यूएस फेड की ओर 25 बीपीएस कटौती को ध्यान में रखकर किसी भी आक्रामक संकेतों के प्रति सतर्क है। BoJ और BoE की ओर से इस वर्ष के लिए अपनी वर्तमान दरों को बनाए रखने की उम्मीद है।"
विज्ञापन


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "रुपया के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचपे और व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से बाजार पर दबाव और बढ़ गया है।" एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 278.70 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत घटकर 73.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 384.55 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 81,748.57 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 100.05 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 24,668.25 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें