फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: दिवाली के दिन बाजार से गायब हुई हरियाली; सेंसेक्स 553 अंक टूटा, निफ्टी 24200 के करीब

Thu, 31 Oct 2024 04:16 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। एशियाई बाजारों में भी अमेरिकी बाजार के असर के चलते गिरावट का दौर जारी है। तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के दिन घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को फिर लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 553.12 अंक गिरकर 79,389.06 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 135.50 अंक कमजोर होकर 24,205.35 पर बंद हुआ।  इससे पहले सुबह बाजार लाल निशान पर ही खुला था। 

विज्ञापन


अमेरिकी बाजार के असर से एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट
दिवाली 2024 की मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर 2024 को होगी। अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। एशियाई बाजारों में भी अमेरिकी बाजार के असर के चलते गिरावट का दौर जारी है। तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक, इंडिया मार्ट, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के मार्केट पोजीशन के पार चले जाने के चलते इनकी ट्रेडिंग पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें