घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान पर क्लोजिंग हुई। हालांकि मंगलवार को प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे, पर आखिरी मिनटों में बाजार में बिकवाली हावी हो गई, और इसने अपनी बढ़त गंवा दी। मुनाफावसूली के बाद सेंसेक्स 188.50 (0.25%) अंक टूटकर 74,482.78 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 38.56 (0.17%) कमजोर होकर 22,604.85 पर बंद हुआ।
मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
