फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: पांच दिन की बढ़त के बाद टूटा बाजार; सेंसेक्स 609 अंक फिसला, निफ्टी 22450 से नीचे

Fri, 26 Apr 2024 04:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को शुरुआती बढ़त गंवाकर घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में पिछले पांच दिन से जारी बढ़त पर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ब्रेक लग गया। मई सीरिज के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत के बावजूद बाजार में बिकवाली दिखी। शुक्रवार को शुरुआती बढ़त गंवाकर घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

देश में लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे दूसरे चरण के मतदान के बीच शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 609.28 (0.81%) अंक टूटकर 73,730.16 पर बंद हुआ। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 150.40 (-0.67%) अंक फिसलकर 22,419.95 के  स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच बैंकिंग, वित्तीय और एफएमसीसजी कंपनियों के शेयरों में निवेश घटने से शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली का दबाव रहा। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, रुपये में गिरावट और विदेशी पूंजी की सतत निकासी से कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

मार्च तिमाही के नतीजों से निवेशकों को खुश करने में विफल रहने के बाद सेंसेक्स में बजाज फाइनैंस के शेयरों में सबसे ज्यादा 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बजाज फिनसर्व में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी गिरावट दिखी। 

विज्ञापन


इस बीच, आईटी सेवा कंपनी टेक महिंद्रा के सीईओ द्वारा राजस्व वृद्धि में तेजी लाने और मार्जिन बढ़ाने के लिए तीन साल की महत्वाकांक्षी रूपरेखा तैयार करने के बाद कंपनी के शेयरो में 7 प्रतिशत से अधिक की का उछाल आया। विप्रो, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। 

एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। वॉल स्ट्रीट गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत बढ़कर 89.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की गिरावट के साथ 83.35 (अस्थायी) पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल घरेलू शेयर बाजार से 2,823.33 करोड़ रुपये निकाले। 

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 486.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत चढ़कर 74,339.44 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 167.95 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,570.35 अंक पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें