फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार फिर लाल निशान पर बंद; सेंसेक्स 27 अंक टूटा, निफ्टी 22450 से फिसला

Wed, 03 Apr 2024 04:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: वीकली एक्सपायरी से पहले बुधवार को सेंसेक्स 27.09 (0.03%) अंक टूटकर 73,876.82 के स्तर पर जबकि निफ्टी 18.65 (0.08%) अंक गिरकर 22,434.65 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कमजोरी शुरुआत के बाद रिकवरी दिखी पर इसके बावजूद यह लाल निशान पर बंद हुआ। वीकली एक्सपायरी से पहले सेंसेक्स 27.09 (0.03%) अंक टूटकर 73,876.82 के स्तर पर जबकि निफ्टी 18.65 (0.08%) अंक गिरकर 22,434.65 पर बंद हुआ। शुरुआती कमजोरी के बाद बाजार को बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी से सपार्ट तो मिला पर ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से दबाव भी बना। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 110 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

बुधवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयरों का हाल

वोडा-आइडिया के शेयर चार प्रतिशत तक उछले

बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयर में चार प्रतिशत तक उछले। कंपनी के शेयरों में यह उछाल शेयरधारकों की ओर से 20,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की योजना को मंजूरी देने के बाद आया है। बीएसई पर कंपनी के शेयर बुधवार को 4% की बढ़त के साथ 13.98 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। इससे पिछले कारोबारी सत्र में वोडा-आइडिया के शेयर 13.44 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें