फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी 22475 के पार

Mon, 01 Apr 2024 03:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स 74,254 और निफ्टी 22,529 के सर्वोच्च स्तर पर भी पहुंचे जो कि इन दोनों बेंचमार्क इंडेक्स के नए ऑल टाइम हाई हैं। इस दौरान बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी। मेटल और मीडिया सेक्टर सबसे आगे रहे।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले कारोबारी दिन एक अप्रैल को शेयर बाजार में अच्छी खरीदारी दिखी। इस दौरान सेंसेक्स 363.20 (0.49%) अंकों की बढ़त के साथ 74,014.55 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 135.10 (0.61%) अंक मजबूत होकर 22,462.00 के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स 74,254 और निफ्टी 22,529 के सर्वोच्च स्तर पर भी पहुंचे जो कि इन दोनों बेंचमार्क इंडेक्स के नए ऑल टाइम हाई हैं। इस दौरान बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी। मेटल और मीडिया सेक्टर सबसे आगे रहे। वहीं दूसरी ओर, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर ने निराश किया। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 655 अंक ऊपर 73,651 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण बाजार बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें