फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में बढ़त के साथ क्लोजिंग; सेंसेक्स 1264 अंक चढ़ा, निफ्टी 24200 के पार

Wed, 15 Apr 2026 03:47 PM IST
Kumar Vivek बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

The Bonus Market Update: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,263.67 अंक बढ़कर 78,111.24 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 लगभग 388.65 अंक बढ़कर 24,231.30 पर पहुंचने में सफल रहा।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को पूरे सत्र के दौरान हरियाली दिखी। आखिरकार सेंसेक्स 1,263.67 अंक बढ़कर 78,111.24 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 लगभग 388.65 अंक बढ़कर 24,231.30 पर पहुंचने में सफल रहा। इस तेज उछाल से बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर लगभग 458 लाख करोड़ रुपये हो गया। 

विज्ञापन


इंडिगो, जोमैटो की मूल कंपनी एटर्नल, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, एल एंड टी, एशियन पेंट्स और अदानी पोर्ट्स के शेयरों में 3-4% की तेजी आई और ये सेंसेक्स के शीर्ष लाभ कमाने वाले शेयर रहे। भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ही ऐसे शेयर थे जिनके शेयरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार में यह बढ़त ऐसे समय पर आई है, जब बाजार में अस्थिरता मापने वाला इंडिया वीआईएक्स 8% से अधिक गिरकर 18.76 पर आ गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें