फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बाजार को रास नहीं आया सोमवार, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 18800 से फिसला

Mon, 19 Jun 2023 08:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच कर बंद हुए शेयर बाजार को सोमवार रास नहीं आया है और सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स में 216.28 अंक यानी कि 0.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और ये इंडेक्स 63,168.30 के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निशान पर बाजार खुलने के बावजूद क्लोजिंग लाल निशान पर हुई है।  शुक्रवार को ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच कर बंद हुए शेयर बाजार को सोमवार रास नहीं आया है और सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स में 216.28 अंक यानी कि 0.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और ये इंडेक्स 63,168.30 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 50 इंडेक्स 70.75 अंक यानी कि 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 18,755.25 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान बैंक और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी। सोमवार को इंडिया वीआईएक्स में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

आईआईएफएल पर नए ग्राहक जोड़ने पर दो साल की पाबंदी

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड पर अगले दो साल के लिए नए ग्राहकों को जोड़ने पर पाबंदी लगा दी है। बाजार नियामक ने 30 जनवरी से तीन फरवरी 2014 की अवधि के दौरान आईआईएफएल के बही खातों का निरीक्षण किया था, जिसमें एक अप्रैल, 2011 से 31 दिसंबर, 2013 की अवधि के दौरान स्टॉक ब्रोकर के रिकॉर्ड और प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें