हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत के बाद उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार हुआ। मंगलवार को उठापटक के बाद बीएसई सेंसेक्स 68.36 (0.10%) अंकों की गिरावट के बाद 66,459.31 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 20.25 (0.10%) अंक टूटकर 19,733.55 अंकों पर पहुंच गया। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान आईडीबीआई बैंक के शेयर 8% तक उछले जबकि डीएलएफ के शेयरों में 4% की गिरावट दर्ज की गई।
मंगलवार के दिन बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
सोना 80 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 400 रुपये उछली
विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 80 रुपये की तेजी के साथ 60,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी 400 रुपये उछलकर 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सेक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 80 रुपये की तेजी के साथ 60,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में मजबूती
वैश्विक बाजार में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,957 डॉलर प्रति औंस और 24.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। औद्योगिक जिंसों के बढ़ने से जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ने और बाजार के बाहर तेजी के कारण सोने में तेजी आई। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा में सहायक उपाध्यक्ष (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह ने कहा कि चीन द्वारा अपनी आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए और कदम उठाए जाने से जोखिम उठाने की क्षमता में सुधार हुआ है।