फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, सेंसेक्स 106 अंक टूटा, निफ्टी 19650 से फिसला

Fri, 28 Jul 2023 05:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मिडकैप इंडेक्स में आधे फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.20 फीसदी की मजबूती दिखी। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी आईटी और बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 106.62 (0.16%) अंक टूटकर 66,160.20 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 13.85 (0.07%) अंक फिसलकर 19,646.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान एनटीपीसी के शेयर चार प्रतिशत की बढ़त जबकि टाटा पावर के शेयर छह प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मिडकैप इंडेक्स में आधे फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.20 फीसदी की मजबूती दिखी। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी आईटी और बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

पहली तिमाही में इंडियन ऑयल का मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़ा, शेयरों में नरमी 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल के शेयरों में 3.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयर 3.23 रुपये की गिरावट के साथ 95.15 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। बता दें कि कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि जून 2023 को समाप्त तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 13,750.4 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले तीन महीनों की तुलना में इसमें 36.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी आय घटकर 2,21,145.4 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,26,492.1 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर पेट्रोलियम उत्पादों से आय 2.7 प्रतिशत घटकर 2,11,044 करोड़ रुपये और पेट्रोरसायन से आय 7.1 प्रतिशत बढ़कर 6,728.3 करोड़ रुपये रही।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें